स्वच्छता कार्यालय का निरीक्षण
समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड परिसर स्थित
प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला समन्वयक आनंद प्रसाद(लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जिला वितप्रबन्धक ग्रामीण विकास अभियान)
के द्वारा स्वच्छता से संबंधित सभी कागजात एवं केस बुक का निरीक्षण किया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय,जनक चौधरी,पंकज कुमार,सहित सभी स्वच्छता ग्राही उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
