TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गांधी बने छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में हर्ष




समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष शरवेन्दु शरण की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चंद्र प्रकाश गांधी को छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। छात्र जदयू जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार गांधी को मनोनयन पत्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया ।चंद्र प्रकाश गांधी को जदयू छात्र प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष ।


चयनित छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं छात्र जदयू प्रकोष्ठ को और मजबूती प्रदान कर आने वाले आगामी चुनाव में एक ऐतिहासिक परिणाम देने का काम करूंगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र शरण एवं छात्र जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। विक्रांत कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार ,नागेश्वर राय ,प्रमोद कुमार राय ,श्रावण राय, हीरानंद राय ,संजीव कुमार राय ,सत्यप्रकाश ,राजा कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार आदि ने बैठक को संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट