TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आज "मानव अधिकार रक्शक" पंजाब की बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग हुई।



जिस में नशे की बड़ती लत और समाज मे बड़ रही हिंसा पर गहरी चिंता और विचार किया गया और आने वाले समय में स्कूलों में जाकर कैंपेन के माध्यम से समाज में नया विचार पेश किया जाएगा।


 इस मीटिंग में कौमी प्रधान हरविंदर हीरा जी और उन के साथ पूरी कारजकारी टीम अर्जुन पैलेस, चुनी कलां, फतहगढ़ साहिब पहुंची। इस मीटिंग में मैडम रजिंदर कौर पनाग, मनजीत कौर गिल,  वकील रिशू गर्ग, सुखविंदर सिंह, विजय कपूर, जूली चोपड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मीटिंग में सरदार गुरदीप सिंह मदन जी जोकि बहुत प्रसिध्द नेता व समाज सेवी हैं जी ने ऐच. आर. पी. इंडिया की टीम में पंजाब के प्रधान की जिम्मेदारी वाला ओहदा सम्भाला और उनके साथ फतहगढ़, दोराहा, लुधियाना, खमाणों से भी तकरीबन 50 के पास मेंबरों ने एच. आर. पी. को ज्वाइन किया। ओर इस खुशी के मौके पर बहुत ही प्रसिद्ध समाज सेवक पंजाब के सरदार गुरविंदर सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने सब समाज सेवी संस्थाओं को एकजुट होकर समाज को आगे लेजाने की बात कही और आने वाले समय में संस्था को सहयोग देने की भी बात कही। सरदार हरविंदर सिंह हीरा प्रधान एच. आर. पी. इंडिया ने सबका धन्यवाद किया और नये नियुक्त हुए पंजाब प्रदेश प्रधान गुरदीप सिंह मदन जी को शुभकामनाएं भी दीं। और एच. आर. पी. को ओर आगे लेजाने का उनसे संकल्प भी लिया। इस मीटिंग में उनके साथ नगिंदर बिल्लू, बलविन्दर सिंह, मास्टर दर्शन सिंह, बेयंत सिंह, चरनजीत कौर, हरदीप सिंह धामी, पलविंदर सिंह, बलजिन्दर सिंह व अन्य सदस्य भी साथ थे। इस सभा में मनप्रीत कौर बरम को प्रधान पंजाब वूमेन विंग लगा कर सम्मानित किया गया।
जितेन्द्र कुमार ब्युरो चीफ चंडीगढ़