TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मेरापुर थाने में की गई पीस कमेटी की बैठक


मेरापुर फर्रुखाबाद ।

 थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार शाम को आने होली के त्योहार को शान्ति पूर्वक मनाने को लेकर मेरापुर थाना परिसर में एक पीस कमेटी की बैठक की गई।



बैठक में मौजूद सम्भ्रांत लोगों से थाना अध्यक्ष आर० के० रावत ने कहा कि होली के पर्व पर कोई दंगा फसाद न करें।
आप लोग सीनियर हो तो आप अपने अपने गांव के लोगों को



समझायें कि कोई किसी भी तरह का दंगा फसाद न करे।और होली का त्योहार शांति पूर्ण रूप से मनाये।
 जबरदस्ती किसी पर रंग ना डाले उसकी इच्छा अनुसार ही उस व्यक्ति पर रंग डाले। क्योंकि अक्सर रंग डालने को लेकर


विवादित की स्थिति बन जाती है।
यदि कोई दंगा फसाद करता है तो तत्काल मुझे जानकारी दो। मैं उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करूंगा।



यदि होलिका दहन वाली जगह पर होली रखने को लेकर विवाद हो तो मुझे बताये। उसका निराकरण कराया जाए। तो इसी बीच प्रधान श्याम दीक्षित व भाजपा नेता अनुराग मिश्रा ने थानाध्यक्ष से जगह-जगह बिकने वाली दारू पर रोक लगाने की मांग की। तो इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई अवैध रूप से दारू किसी भी गांव में बेचता हो तो मुझे जानकारी दो मैं उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करूंगा। और अनुराग मिश्रा ने कहा की आवारा शराबी लोगों को होली के त्योहार पर बंद कर दिया। जाए तो कोई भी किसी प्रकार का दंगा फसाद नहीं होगा।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाने के अन्तर्गत आने वाले गांवों में 160 जगह होलिका दहिन होगा। जिनमें से नगला दुबे, गुरऊशादी नगर,नगला सबल,मेरापुर,पखना,ढर्राशादीनगर, प्रहलादपुर,पिलखना,ऊनरपुर इत्यादि नौ गांव संवेदनशील है। और नौली, नदौरा ,दहेलिया,गनेशपुर,महमदपुर ,दुल्लामई ,खलवारा ,रूपनगर , बसंतपुर ,उनासी ,पुनपालपुर इत्यादि 11गांव अति संवेदनशील हैं। जिन पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। यदि कोई दंगा फसाद करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और थाना अध्यक्ष ने लोगों को बताया कि संभ्रांत लोगों का जो मोबाइल पर ग्रुप बनाया गया है। उस ग्रुप पर आप लोग समस्या डालो मैं उसका मौके पर पहुंचकर निस्तारण करूंगा मैं चाहता हूं कि आप लोगों को उच्च अधिकारियों एवं नेताओं के पास न दौड़ना पड़े। ताकि आपकी समस्या का निराकरण मौके पर हो सके।
 शराब ,जुआं आदि की जानकारी मेरे व चौकी इंचार्जों के नंबर पर दो। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

वहीं थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोगों को उपनिरीक्षक सोहेल खान, संकिसा चौकी इंचार्ज उदयसिंह, अचरा चौकी इंचार्ज अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक मोहित मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक नीतू यादव, आदि उपनिरीक्षकों के मोबाइल नंबर दिए।

इस दौरान सुनील कुमार सिसोदिया, श्याम दीक्षित, ब्रजकिशोर ,अनुराग मिश्रा, शिव शंकर राजपूत ,बृजेश यादव ,कमलेश कुमार ,रत्नेश यादव, अमरीश यादव, मनोज चतुर्वेदी इत्यादि ग्राम प्रधान एवं प्रधान पति सहित संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट