समस्तीपुर माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिले में शिक्षकों ने सामूहिक भूख हड़ताल किया *#
समस्तीपुर। 16 मार्च 2020। सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के कारण बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा समस्तीपुर के द्वारा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में सामूहिक भूख हड़तालक किया गया। इस परिपेक्ष में जिला अध्यक्ष बालो यादव ने सभा की अध्यक्षता एवं रोसरा अनुमंडल सचिव मनोहर दास ने सभा का संचालन किया। वक्ताओं ने सरकार के रवैए की आलोचना की 21 दिन बीत जाने पर भी सरकार की तरफ से अभी तक शिक्षकों की कोई सुध नहीं ली गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध की गई कि आंदोलन के क्रम में चलाए गए दमनात्मक कार्यवाही जैसे शिक्षकों का निलंबन इत्यादि से तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए जिससे शिक्षक समाज और राष्ट्र का हित हो। वक्ताओं ने एक सुर में राज्य सरकार से मांग की बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार अविलंब बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता करके सकारात्मक निर्णय ले। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सदन के अंदर सदन के बाहर घोषित कर वेतनमान को अविलंब लागू करने किअपील माननीय मुख्यमंत्री जी से क्या। वहीं वक्ता में राज्य मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष सह प्रधान अध्यापक शाह जफर इमाम ने कल पटना में हुए महासचिव के मीटिंग में लिए गए निर्णय से जिले के सभी शिक्षकों को अवगत कराते हुए भूखहड़ताल का समर्थन किया। राज कार्यकारिणी सदस्य निलय कुमार नियोजन बाद का खात्मा आने वाल भविष्य में बिहार के नौजवानों के लिए आवश्यक करार देते हुए हड़ताली शिक्षकों से अपील की आंदोलन को धार धार बनाएं। वहीं जिला कार्यसमिति सदस्य नदीम खान नेभूख हड़ताल पर बैठे हुए शिक्षकों से नोबेल क्रोना वायरस से बचाव के लिए समाज में जन जन जागरण अभियान चलाने की अपील की। अन्य वक्ता में जिला कार्यसमिति सदस्य श्री अरविंद दास, जिला सचिव श्री रामदयाल चौधरी, संरक्षक श्री विश्वनाथ मिश्र, अनुमंडल सचिव नीतीश कुमार, मूल्यांकन निदेशक श्री भुवनेश्वर राम, जिला पार्षद श्री रामदेव राय,, रामदेव महतो,विनोद कुमार प्रभाकर, अनिता कुमारी, बिपिन बिहारी, सतीश कुमार झा ,राजेश रत्नाकर, पंकज कुमार साहनी, मोहन कुमार पासवान, सुरेंद्र कुमार यादव, सत्येंद्र देव कुमार, राजदीप देवदास, रेखा कुमारी, अनुपम कुमारी इत्यादि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व प्रमंडलीय सचिव डॉक्टर संजय प्रसाद, अजय अजनबी, रंजीत कुमार झा, सैयद इरफान, शंभू प्रसाद सिंह,, अभय कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीम, दीपक कुमार,, आदि सैकड़ों से आदि शिक्षक उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
