*सदर तहसील में एडीजी, डीएम, एसपी ने सुनी समस्यायें*
फर्रुखाबाद।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सदर तहसील में पहुंचे कानपुर परिक्षेत्र के एडीजी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को सुधर जाने की चेतावनी दी। यहां जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मातहतों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सदर तहसील पहुंचे एडीजी के सामने आये एक फरियादी ने बताया कि 10 दिन पूर्व घटना हुई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है जिस पर एडीजी ने थाना अध्यक्ष नबावगंज को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पहले से मौजूद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र के सामने फरियादियों की लम्बी कतारें लगी रहीं।इस तरह अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्यायें सुनाई हैं।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने समस्याओं को सुना। उनके सामने राजस्व के अलावा विद्युत विभाग व राशन से सम्बन्धित शिकायतें लेकर 64 फरियादी पहुंचे जिनमें से 3 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिला है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, वीडीओ प्रकाश उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
