*आपस में फावडे चले एक घायल*
मेरापुर फर्रुखाबाद ।
थाना क्षेत्र के गांव देव शनि निवासी छविनाथ सिंह राजपूत पुत्र खुशीराम अपने खेत पर गया था।
जिससे पहले गांव के ही आशाराम पुत्र कामता प्रसाद व उसका पुत्र शैलेश खेत पर मौजूद था। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र छविनाथ के साथ गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर पिता पुत्र ने उस पर फावड़ा एवं सरिया से हमला कर दिया।
जिससे छविनाथ बुरी तरह से लहुलुहान हो गया।
घायल छविनाथ ने थाने पहुंचकर पिता पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।पीडित पक्ष पुलिस कार्रवाही नहीं चाहता है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के थे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
