TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

वाईसीसी रेंजर कप टूर्नामेंट का उद्घाटन




मोरवा /ताजपुर /समस्तीपुर  ।
 वाईसीसी रेंजर कप टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को यति स्थान सूर्यपुर तिसवार के मैदान में भीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,मुखिया बरेलाल सहनी,सरपंच बिड्डू कुमारी,युवा समाजसेवी नवनीत ठाकुर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह में श्री सिंह ने सम्बोधित करते कहा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में हौशला बुलंद होता है।



खेल से टीम भावना विकसित होती है।क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की भावना का विकास होता है।टूर्नामेंट के पहले दिन किशनपुर व बिक्रमपुर की टीम ने भाग लिया।टॉस जीतकर किसनपुर की टीम ने बोलिंग करने का निर्णय लिया।जबाब में बीसीसी बिक्रमपुर की टीम पहले बल्लेवाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रनों के लक्ष्य दिया।जिसके जवाब में किसनपुर की टीम 8 ओभर में कुल 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।मौके पर सुमित कुमार,अनीस कुमार,कृष्णनंदन सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट