TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत,दो लोग बुरी तरह जख्मी




ताजपुर /समस्तीपुर ।  नेशनल हाइवे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक एनएच 28 में मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नीम चौक नूनिया टोल निवासी सरयुग महतो की पत्नी अनिता देवी (38) तथा बंगरा थाना के चकभिखारी निवासी भुलटुन झा के पुत्र दिलीप कुमार झा (28) के रूप में की गई।



वहीं जख्मी में चकभिखारी के कल्लू झा एवं मुर्गियाचक के मो.नौशाद बताया गया। दोनों जख्मी को ताजपुर अस्पताल से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम से वापस आने पर ताजपुर नीमचौक नूनिया टोल की मृतका अनिता देवी के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ गांधी चौक एनएच 28 को जाम कर दिया। सूचना पाकर ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने मौके पर पहुंच उचित कार्रवाई के आश्वासन देकर जाम खाली कराया।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट