होली को लेकर तीन दिनों तक सत्याग्रह की जिम्मेवारी पुरुषों के जिम्मे रहा
* होली के दौरान सत्याग्रह स्थल पर पुलिस व्यवस्था चौकस रहा
समस्तीपुर । 11 मार्च 2020
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ मुख्यालय के समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को वें दिन भी अनवरत जारी रहा. इस दौरान सत्याग्रह स्थल पर तीन दिन लगातार सत्याग्रह से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेवारी पुरुषों ने मजबूती से संभाले रहा. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष सत्याग्रही सत्याग्रह में लगातार भागीदारी बनते रहे. बुधवार को सत्याग्रह स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल के सदस्य क्रमशः कृष्णा प्रसाद, जगदीश महतो एवं विवेका यादव ने किया. रामचंद्र भगत एवं राजन पासवान ने सभा का संचालन किया. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, खालीद अनवर, पप्पू खान, मो० रूबैद, अजय कुमार, नसीम अब्दुल्ला, रजिऊल इस्लाम, महेश कुमार, महेश पासवान, रामचंद्र पासवान, मसीर आलम सिद्दिकी, गंगा प्रसाद पासवान, सुनील कुमार, मो० फरमान, खुर्शीद खैर, मसूद जावेद आदि ने सभा को संबोधित किया
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के कार्डिनेटर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि होली के दौरान 3 दिनों तक सत्याग्रह की जिम्मेदारी सत्याग्रह से संबंधित पुरुषों के जिम्मे रहा. होली के मौके पर सत्याग्रह स्थल पर पुलिस व्यवस्था भी चौकस रहा. संयोजक नसीम अब्दुल्ला ने शांति और सौहार्दपूर्ण होली संपन्न कराने को लेकर जिले की पुलिस व्यवस्था के साथ ही आमजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया है. उन्होंने कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सत्याग्रह आंदोलन से भी लगातार अपील किया गया. शांति सोहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं रखने को लेकर सत्याग्रह के नेताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसंपर्क अभियान चलाए गए थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
