TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

स्वच्छ गांव योजना के क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किये जाने पर प्रशिक्षित किया गया।

कासगंज।

शनिवार को विकास खण्ड कासगंज परिसर में स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान में कासगंज विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों का सुजल एवं स्वच्छ गांव एवं ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुजल एवं स्वच्छ गांव योजना के क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किये जाने पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी अजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रषिक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना में आपरेशन कायाकल्प एवं पंचायत भवन, हैण्डपम्प एवं ग्राम पंचायत के जनहित वाले कार्यो को प्राथमिकता से कराये जाने है, जिन्हें ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में आवश्यक रूप से शामिल किया जाये। सुजल एवं स्वच्छ जल योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा डीसी रविन्द्र सिंह ने ठोस एवं तरल अपषिष्ट प्रबंधन के बारे में प्रधानों को अवगत कराया, कहा कि ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त कराना है साथ ही कूडा प्रबंधन का कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाना है, जिसके लिये प्रधानों को अवगत कराया गया। इसके अलावा आने वाले चुनाव से पूर्व ग्राम पंचायतें अपना आडिट कराये, इसके लिये लेखा परीक्षा अधिकारियों ने प्रधानों को अवगत कराया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने अवगत कराया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें 02 मार्च को सोरों विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रधानों को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण किट उपलब्ध करायी गयी।

रिपोर्ट-आजतक24न्यूज