TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

माध्यमिक शिक्षाकों ने किया जनप्रतिनिधियों का घेराव



समस्तीपुर बिहार । 12 मार्च 2020। 
 बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा समस्तीपुर के आह्वान पर राज्य महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ आदरणीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निर्देश के आलोक में जिला कार्यसमिति सदस्य नदीम खां के नेतृत्व में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का एक शिष्टमंडल स्थानीय विधायक श्री विद्यासागर सिंह निषाद जी का उनके निवास स्थान पर घेराव करते हुवे स्मार पत्र सौंपा।



माननीय विधायक श्री विद्यासागर सिंह निषाद ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए हमारी मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने एवं हमारी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का वचन दिया,तो साथ ही उन्होंने  शिक्षकों से बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों केयोगदान को याद करते हुए हड़ताल से वापस आने की अपील भी की।इसी क्रम में पूर्व विधायक पूर्व पशुपालन मंत्री श्री बैजनाथ साहनी एवं वर्तमान जिला परिषद संख्या07उर्मिला देवी से भी मुलाकात कर स्मार  पत्र सौंपा गया।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति आशीष कुमार अबरार अहमद मोहन कुमार तौकीर अहमद रंजीत कुमार अमितेश कुमार ललित झा राकेश कुमार अभय कुमार,शंभू प्रसाद सिंह संतोष कुमार सुकूनद कुमार इत्यादि शिक्षक साथ थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट