TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एक दूसरे को गुलाल लगाकर दीया "प्रेम व भाईचारे का संदेश"






समस्तीपुर:-सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर स्थित  कौशल्या निकेतन भवन परिसर में रविवार को हिन्दू समाज पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजय कुमार संजू ने किया और राष्ट्र के नाम संदेश दिया।



होली मिलन समारोह में पहुँचे गणमान्य,बुद्धिजीवी
लोगों ने भाग लिया।वंही लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।समारोह में पहुँचे मुख्यअतिथि डॉ रिया महाजन ने होली पर्व को महापर्व बताया और उपस्थित लोगों से सनातन धर्म मे प्रेम और शांति का प्रतीक होली पर्व को दिल से भेदभाव को निकाल कर मनाने की अपील भी किया।साथ ही लोगों से होली में शांतिपूर्ण ढंग व कीचड़ पानी से दूर रहने का सलाह लोगों को दिया।डॉ संजू ने होली के साथ साथ करौना संक्रमण से भी बचाव पे जोर दिया।समारोह में कई प्रखंड से पहुँचे पत्रकार सुरेश कुमार,आदि लोग उपस्थित थे।डॉ विजित सिंह,डॉ समीर सिंह,अजित सिंह(डाकबाबू), अखिलेश यादव,लालबाबू,सिधेश चौधरी,दीपक कुमार,ओमप्रकाश यादव,मुकेश सहनी, राजा बाबू,उमेश,दिनेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट