मनमानी तरह से हो रहा निर्माण जिला प्रशासन मौन
नवाबगंज फर्रुखाबाद
प्राथमिक विद्यालय कुतुबुद्दीन पुर विकासखंड नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद में प्रधान संजीव यादव अपनी मनमानी से निर्माण कार्य कराते नजर आ रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन मौन व्रत धारण कर के बैठा है और श्री यादव अपने तरीके से कार्य करवा रहे हैं
मानक के आधार पर कोई कार पंचायत में नहीं हो रहा है प्राथमिक विद्यालय में चल रहे बाउंड्री निर्माण में कच्ची ईट लगाई जा रही है और घटिया मसाला इस्तेमाल किया जा रहा है और लगभग 15 दिन से बाउंड्री में पानी नहीं छिड़काव किया गया है पानी का छिड़काव बिल्कुल नहीं किया जा रहा है जिससे मसाला बिल्कुल नहीं ईंट को पकड़ेगा और ऊपर एक रद्दा पर अच्छा मसाला लगाया जा रहा है जिससे मालूम हो की अच्छी किस्म की चिनाई की गई है
प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मिलकर के रुपए का गोलमाल कर रहे हैं नीव की बिल्कुल खुदाई नहीं करवाई गई है सिर्फ 4 इंच खुदाई करा करके उसी पर निर्माण कार्य करवा दिया है इस निर्माण कार्य में कोई भी मजबूती नहीं है अगर हल्की सी हवा आएगी तो भी यह दीवारें गिर जाएंगी श्री यादव अपने मनमाने तरीके से गांव में कार्य करवा रहे हैं और ग्राम विकास अधिकारी मिलकर एक काम को तीन तीन बार दिखा करके रुपए एंड लेते हैं
प्राथमिक विद्यालय से मैन रोड सीसी निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग से मैंने रोड निर्माण होते समय उसी ठेकेदार ने करवा दिया था इसका रुपया प्रधान ब ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी कार्य योजना में दिखा करके दो बार निकाल लिया है और प्राथमिक विद्यालय मैं शौचालय दो बार तोड़कर निर्माण कार्य कराया गया है जिसका रुपया दो बार मैं निकाला गया है और स्कूल की पूर्व दिशा की तरफ की दीवार तीन बार तोड़कर तीन बार निकाला जा चुका है जिस पर जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है जिला प्रशासन मौन व्रत धारण किएहुए है गांव में जो शौचालय बने हुए हैं कुछ शौचालय ऐसे हैं जिनमें एक भी गड्ढा नहीं खोदा गया है और कुछ शौचालय अभी तक नहीं बनवाए गए हैं अपने अपने लोगों के शौचालय बनवा दिए हैं श्री यादव का कहना है की जिसने हमें वोट दिए हैं उन्हीं का कार्य होगा बाकी किसी का नहीं गांव में कुछ ऐसे लोग हैं जिनका अभी तक कोई शौचालय नहीं बनवाया गया लोग खेतों में खुले में शौच करने जाते हैं प्रधान अपनी तरफ से शौचालय निर्माण करवा रहा है और किसी को रुपए देने के लिए तैयार नहीं होता है और कुछ लोगों के बीआईपी तौर पर शौचालय बनवा दिए हैं और कुछ लोगों के अभी तक शौचालय बनवाने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे प्रधानों पर और ग्राम विकास अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए जो जनता का रुपया अपने हित में लगा रहे हैं जनता का सारा रुपया यह लोग खा कर के मस्ती करते हैं
ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह




