* बुंलद हौसले के साथ गैर संवैधानिक नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा
* सत्याग्रह आंदोलन का 58 वां दिन
ताजपुर /समस्तीपुर । 12 मार्च।
गैर संवैधानिक नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर ताजपुर में इंसाफ मंच के बैनर तले गत 16 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन गुरूवार को 58 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. दूर-दराज क्षेत्रों से सत्याग्रह में शामिल होने बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे थे।
आज अध्यक्षता आफताब अहमद उर्फ हीरा जी एवं संचालन कारी अनवार साहब की। दुर से आये मेहमानों ने सभा को बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। वहीं इस मौके पर मौजूद लोगों में राजद के वरिष्ठ नेता अरमान सदरी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव नुरूजजुहा आफो भाई, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मिंटू जी, राजद अबिद रफी उर्फ राजन भाई, मो0 आसिफ होदा, सरफू दादा, सेराज अहमद, मो0 शहजाद, मो0 कुर्बान, अब्दुल मालिक, कहकशां गौहर, नुजहत प्रवीण, मो0 क्यूम भाई, बुसरा नसीम, रोजी प्रवीण 'गुलनाज प्रवीण, नीलम देवी, शांति देवी, आदि ने सभा को संबोधित करते हुए धर्म के आधार पर नागरिकता कानून लाने वाली मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए नागरिकता काला कानून वापस लेने की मांग की. सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में नुरूजजुहा आफो भाई ने कहा कि बना- बनाया संविधान को भाजपा सरकार कारपोरेट घराने के हाथों औने- पौने दामों में बेच रही है. बैंक डूबता जा रहा है. देशवासियों की गाढ़ी कमाई आज बैंकों के माध्यम से भी सरकार अपने चहेते के हाथों लूटबा रही है. देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाए मोदी- शाह काला कानून लाकर देश को हिंदू- मुस्लिम में बांटना चाह रही है लेकिन देश की प्रगतिशील जनता भाजपा एवं संघ के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी।
ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल कादिर
