मौके पर जाकर तथ्यों एवं साक्ष्य के आधार पर करें शिकायतों का निस्तारण-एसपी*
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को थाना ठठिया का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, भोजनालय, थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, जवानों की बैरक समेत थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवष्यक दिषा निर्देष दिए।
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह थाना ठठिया का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। श्री प्रसाद ने थाने में मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होनें अभिलेखों के रखरखाव कोे दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना और जवानों के बैरकों का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होनें साफ-सफाई पर विषेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किए जाने हेतु उन्होने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजारों में पैदल गश्ती नियमित की जाए। उन्होने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लें और त्वरित उचित कार्यवाही करें। उन्होने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर उपलब्ध साक्ष्यों, तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाए। साथ ही कहा कि थाने में आने वाले शिकायतकर्ता के साथ मधुर व्यवहार बरतें। एसपी ने निर्देशित किया कि आवंछनीय एवं अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखें। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
