इनौस नेता के भाई के हमलावरों की हो गिरफ्तारी वरना आंदोलन- आशिफ होदा
ताजपुर /समस्तीपुर। 7 मार्च। स्थानीय मोतीपुर वार्ड-10 निवासी सह इनौस प्रखण्ड उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ए्वं उनके भाई वीरेंद्र कुमार सिंह पर असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है. वे घायलावस्था में भागकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार सिंह घर के बगल स्थित अपने खेत में लगे बृक्ष को कटबा रहे थे. इसी दौरान उनके फरीक ने असामाजिक तत्वों को ईकट्ठा कर हरवे- हथियार से लैश होकर उन पर हमला बोल दिया. इसमें इनौस नेता विजय कुमार पर भी हमला किया गया. मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पूर्व में रहे खूंखार अपराधी दीलीप सिंह जो ताजपुर थाना के छोटा दारोगा शंकर ठाकुर पर बम से हमला बोला था, का फरीक है. पीड़ित द्वारा घटना की लिखित एफआईआर थानाध्यक्ष को दिया गया है.
इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनौस जिला सचिव आशिफ होदा ने पुलिस प्रशासन से जल्द हमलावर की गिरफ्तारी करने एवं पीड़ित परिवार को अपराधियों से सुरक्षा देने की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
