प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर सांसद ने लोगो को किया जागरूक*
फर्रूखाबाद। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के आज एक वर्ष पूरे जाने के उपलक्ष्य में डाक्टर राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में एलईडी टीबी लगाकर सांसद मुकेश राजपूत ने आने जाने वाले लोगो व मरीजों को जागरूक किया। यहीं नहीं उन्होने सस्ती दरो पर मिलने वाली दवाओं के बारे में भी जानकारी दी।
लोहिया अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में जहां एक ओर मरीजों की भीड लगी हुई थी। वहीं इसके बगल में सांसद मुकेश राजपूत द्वारा औषधि केन्द्र के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महामंत्री हिमांशु गुप्ता, लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार, प्रशासनिक सीएमएस डा. राजेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हाल में लगाई गई एलईडी टीबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये अभियान को दर्शाया गया। जहां मरीजो व आने जाने वाले लोगो की भीड एकत्रित हो गयी। भीड ने समय निकालकर पीएम मोदी के भाषण को सुना। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने दबा लेने आये मरीजो को जन औषधि केन्द्र से मिलने वाली दवाओ के बारे में जानकारी दी और सस्ती दरो पर दवाएं खरीदने के लिये प्रोत्साहित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

