जनपद कासगंज में व्यापक सफाई के लिए जिलाधिकारी ने जारी किया व्हाट्सएप नम्बर
कासगंज।
जनपद कासगंज व्यापक सफाई अभियान के लिए जिलाधिकारी ने व्हाट्सएप नम्बर जारी किया है। जनपद कासगंज में कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर गंदगी के ढेर, कूड़े के ढेर की फोटो, स्थान के नाम, पहचान के साथ 9528972258 नम्बर पर डालें। तुरंत सफाई की व्यवस्था होगी।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील भी की है कि अपने घर का कूड़ा पालिका के वाहन में ही डालें। अपने घर के आस पास सफाई रखने में सहयोग दें।
