साइबर अपराध से लोगों को बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
कासगंज।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील घुले द्वारा जनपद के थाना सोरों के ग्राम नगरिया में साइबर अपराधों से बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक किया गया, जिसमे 10 गांवों के प्रधानों के साथ लगभग 500 व्यक्तियों जिसमे लगभग 50, 60 महिलाएं भी शामिल थी, द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा साइबर अपराध से बचने हेतु बताया गया कि फोन आने पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना खाता नम्बर न दें, किसी भी व्यक्ति को अपना एटीम नम्बर ना बताएं, किसी अजनबी से एटीएम से रुपये न निकलवायें, बैंक या एटीएम पर किसी अजनबी से मदद न मांगे, कोई भी अजनबी व्यक्ति बैंक या एटीएम पर मददगार बनता है और बार बार मदद करने को कहता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस सहायता नम्बर 112
पर फोन करें, अपना पासवर्ड किसी से भी शेयर ना करें, कोई भी व्यक्ति किसी बैंक का अधिकारी या कर्मचारी बनकर आपसे सूचना मांगता है तो ऐसी स्थिति में कदापि सूचना ना दें, बैंक आपसे कभी भी फोन पर सूचनाएं नहीं मांगता है, केवल धोखाधड़ी करने वाले लोग ही ऐसा करते हैं, लॉटरी निकलने के नाम पर झांसे में न आएं, आजकल सबसे ज्यादा फ्राॅड लाॅटरी निकलने के नाम पर ही हो रहा है, ऐसी किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें जिसमे कोई लालच या फ्री देने का आश्वासन दिया जा रहा हो, घर बैठे रुपये कमाने वाले बहुत मेसेज आते हैं, ऐसे किसी भी मेसेज पर विश्वास न करें, डेबिट व क्रेडिट कार्ड की वैधता बढ़ाने हेतु अपना पिन नम्बर किसी को न दें, आधार कार्ड के उपयोग हेतु फिंगर प्रिंट आवश्यक है, अतः अपने फिंगर प्रिन्ट किसी भी व्यक्ति को न दें, फेसबुक पर किसी भी अजनबी व्यक्ति को ना तो फ्रेंड रिकवेस्ट भेजें ओर ना ही एक्सेप्ट करें। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आगामी होली के त्यौहार पर अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने हेतु कहा, और सभी लोगों से होली के त्यौहार पर शराब एवं नशे की अन्य चीजों से दूर रहने हेतु एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
