TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अटाला में दरोगा पर हमला, पार्षद समेत दो गिरफ्तार*

*
प्रयागराज : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंसूर अली पार्क में धरना दे रहे लोगों के खिलाफ अटाला चौकी इंचार्ज की कार्रवाई से नाराज होकर रविवार को अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बीचबचाव करते-करते दरोगा जख्मी हो गए। फोर्स के आने के पहले ही आरोपी फरार हो गए। खुल्दाबाद पुलिस ने इस प्रकरण में 25 नामजद समेत 75 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट, धमकी, गाली गलौज और आपराधिक कानून की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को खुल्दाबाद पुलिस ने धरना संयोजक टीम में शामिल रहे मोहम्मद उमर और करेली के पार्षद मोहम्मद फजल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि अटाला चौकी इंचार्ज कलीमुल्लाह सिपाही विकास यादव और राजेश यादव के साथ नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को देखने जा रहे थे। रास्ते में इल्लाम पार्क अटाला में मनोज की दुकान खुली थी। चौकी इंचार्ज ने दुकान बंद करने को कहा तो अचानक वहां भीड़ एकत्र हो गई। चौकी इंचार्ज को पहचान कर भीड़ ने हमला कर दिया। इस बीच किसी ने लोहे की सरिया से दरोगा के सिर पर मारने की कोशिश की लेकिन चौकी इंचार्ज ने सरिया को हाथ से पकड़ लिया। इससे उनका हाथ चोटिल हो गया और खून बहने लगा। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी गई लेकिन फोर्स पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। इस प्रकरण में पुलिस ने मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अबरार, लालबाबू, सेबू चायवाला, शकील चायवाला, आमिर जनरल स्टोर वाला, शोएब, आसिफ, आजम, फैजल खान पार्षद, मुन्ना जूजू, शोएब उर रहमान, सुहैल अहमद, मोनू विक्की, पप्पू, शाहनवाज, इफ्तेखार अहमद, पप्पू टू, इम्तियाज, शाहनवाज, गुड्डू, एजाज, तनवीर, मनोज और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने नामजद दो आरोपी मोहम्मद उमर और पार्षद फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर प्रयागराज*