अंतराष्ट्रिय महिला दिवस पर ताजपुर के LKVD काँलेज में किया गया सेमिनार का आयोजन |*
ताजपुर/ मस्तीपुर । 8 मार्च 2020
अंतराष्ट्रिय महिला दिवस पर ताजपुर के LKVD काँलेज में किया गया सेमिनार का आयोजन |*
डॉ.लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में प्रधानाचार्य डॉ.फर्जाना बानो अजीमी के अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय "महिला सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण" है ।
कार्यक्रम पदाधिकारी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक तेजस्वी महिलाओं के बारे मे विस्तार से चर्चा किया और बताया कि शिक्षा से ही आज महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर है ।डॉ.प्रभात रंजन कर्ण ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज पंचायत से लेकर देश तक महिलाओं ने अपना परचम लहराया है और यह साबित कर दिखाया है कि महिला किसी क्षेत्र में पिछे नही है ।प्रधानाचार्य डॉ.फर्जाना बानो अजीमी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिक ही नही हम आदिकाल से देखे तो महाभारत में पुत्रों को उनके माता के नाम से लोग जानते थे महाभारत में भीष्म पितामह,दुर्योधन, कर्ण, कृष्ण और रामायण में भी हनुमान,राम आदि को उनके माता के नाम से लोग पुकारते थे।आधुनिक युग में रानी लक्ष्मीबाई से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए कि अपना रक्षा कैसे करे ठीक ऐसे ही कुछ महान महिलाएं जैसे सरोजनी नायडू,मदर टेरेसा, अमृता शेरगिल, कल्पना चावला, आदि से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए की इनलोगों ने कैसे समाज को एक रास्ता दिखाया।वर्तमान में सानिया मिर्जा, पी.वी. सिन्धु, साइना नेहवाल आदि महिलाओं ने खेल में अपनी पहचान बनाइ है वही सरकार में भी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, लोकसभा में मीरा कुमार और सुमित्रा महाजन जैसे महिलाओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। सरकार में ही सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्रालय को कुशलतापूर्वक चलाया है और भारत को पहचान दिलाया है ।अभी बिहार सरकार भी महिलाओं को आगे बढने और पढने का पूरा मौका दे रहा है पंचायती राज मे 50% आरक्षण नौकरियों में 35% आरक्षण और शिक्षा में विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन योजना के द्वारा महिलाओं का सम्मान बढाया है जिसमें आज छात्र के अनुपात में छात्राएं अधिक सफल होती है।सभा को हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.विनीता कुमारी, डॉ.हुस्न आरा,डॉ,शहनाज आरा,डॉ.अविनाश कुमार, डॉ.हरिमोहन प्रसाद सिंह, यदुनाथ शरण यादव आदि ने भी संबोधित किया ।मौके पर अजीत कुमार, सौरभ कुमार, रंधीर ,उपेंद्र, शेखर, मंजु एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

