भीआईपी जिलाध्यक्ष ने कोविद 19 से बचाव हेतु जागरुकता अभियान चलाया।
ताजपुर /समस्तीपुर
कोविद 19 जागरुकता की कड़ी में बृहस्पतिवार को ताजपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सिरसिया, गद्दोपुर, सलेमपुर, माधोपुर-दिघरूआ, मानपुरा,राजखंड,असाढी सहित कई गांवों में घर-घर जाकर भीआईपी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना महामारी से लड़ाई हेतु मास्क, साबुन, सेनेटाइजर,रुमाल इत्यादि का वितरण किया। साथ हीं कोविद 19 से लड़ाई हेतु लोगों को जागरूक करते
हुए घर मे हीं रहने की अपील किया। मौके पर बिट्टु ठाकुर, रंजीत ठाकुर, सुबोध राय, मनोज साह , छात्रसंघ की कोषाध्यक्ष सपना कुमारी,जितेंद्र राय, देवेंद्र कुमार महतो, राकेश चौधरी, नेयाज आलम, इफ्तेखार आलम, सुबोध ठाकुर सहित कई लोगों ने इस मुहिम में साथ दिया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
