TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

करोना से निपटने की अपूर्ण तैयारी का परिणाम है मरीजों की संख्या में वृद्धि



ताजपुर /समस्तीपुर 

वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न हालात की गंभीरता को लेकर ताजपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष अहमद रजा उर्फ मिंटू बाबू ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार कोरो ना से निपटने के प्रबंधन को लेकर कठघरे में खड़ा किया। मिंटू बाबू ने कहां की जब करोना दुनिया के अन्य देशों में गंभीर रूप ले चुका था और भारत में इसके कोई मरीज नहीं थे तभी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार को इस महामारी की भयावहता की ओर इशारा कर रहे थे लेकिन सत्ता के मद में चूर प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी नेताओं ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया इतना ही नहीं लगातार अपने टिप्पणियों के जरिए भाजपा नेता राहुल गांधी और  कोरोना का मजाक उड़ाने में लगे थे। बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी लगातार इस महामारी से निपटने में अपने कार्यकर्ताओं के साथ तन्मयता के साथ लगे हुए हैं देश के अन्य राज्यों में फसे  बिहार के लोगों की समस्या के निराकरण हेतु अपने स्थानीय नेताओं के साथ साथ वहां के मुख्यमंत्री तथा आला अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि वहां फंसे लोगो को जरूरी मदद मिल सके और इस कठिनतम परिस्थिति का सामना कर सके। वही दूसरी तरफ सरकार आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं भी अस्पतालों में मुहैया नहीं करवा पा रही है जिससे  मरीजों की पहचान तेजी से नहीं हो पा रही है सरकार द्वारा घोषित सहायता अभी तक लोगों के पास नहीं पहुंची है जिससे आम लोग काफी गंभीर संकट में घिर चुके हैं रोजगार जाने की वजह से वह भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। मिंटू बाबू ने कहा कि मैं अपने


पंचायत हरिशंकरपुर बघौनी के साथ-साथ ताजपुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जरूरतमंद लोग लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्रियों के साथ साथ मास्क ,हैंडवाश आदि लोगों के बीच वितरित करवाया है।बावजूद भी सरकारी सहायता के बगैर यह लंबे समय तक संभव नहीं है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह  प्रत्येक परिवार को  ₹5000 के नगद राशि दे जिससे इस विपरीत परिस्थिति में लोग भूखमरी से बच सके। लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता का बीड़ा भी इन्होंने उठा रखा है जिससे आम लोगों  में इनकी चर्चा भी खूब होती है।लोग इनके सेवा भाव की सराहना करते है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट