TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रधानमंत्री की लॉक डाउन 2 की अधिघोषणा चंपक की कहानियां जैसी - कमर आलम


समस्तीपुर

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधान परिषद सदस्य कमर आलम ने कहा है कि लॉक डाउन 2 की घोषणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र के नाम संदेश पर तंज कसते हुए, चंपक कॉमिक्स का मनोरंजक कहानी जैसा बताया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पीएम केयर फंड में पैसे इकट्ठे किए गए वह भी एनजीओ बनाकर परन्तु प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक बार भी फंड के पैसों का जिक्र नहीं किया।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ना ही
राज्यों को दिया जाने वाला फंड का जिक्र किया ना ही जीएसटी में राज्यों के शेयर का। ना ही देश के लिए इकोनॉमिक रेस्क्यू पैकेज पर बोला ना ही रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन प्लान पर बोले। ना ही घरों पर बैठे मजदूरों के लिए आर्थिक प्लान के बारे में कहा ना ही स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्लान पर ही कुछ कहा। उन्होंने केंद्र की मोदी सत्ता पर तीखी हमला करते हुए कहा कि सरकार के पास ना ही पीपीई,मास्क्स, वेन्टीलेटर्स की उपलब्धता के लिए सरकार के पास कोई प्लान है ना ही कोरोना के मरीज किस गति से बढ़ रहे हैं उसे रोकने का प्लान। किस प्रकार मुम्बई, दिल्ली, पुणे जैसे शहर इटली, न्यूयॉर्क की तरह कोरोना की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। आज कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50,000 को पार कर चुका है।
कमर आलम  ने प्रधानमंत्री के Quote को दोहराते हुए कहा
 "इसका सम्मान करना चाहिए, उसका सम्मान करना चाहिए, उसको मदद करनी चाहिए, इससे संवेदना रखनी चाहिए"

 ऐसी ज्ञानवर्धक बातें दादी, नानी से पर्याप्त मात्रा में मिल जाती है। आप बताइए आपकी सरकार क्या कर रही है!  कोई ढंग की बातें करिए जो एक जिम्मेदार प्रधानमंत्री से अपेक्षित होती हैं।
उपरोक्त आशय की जानकारी जिला युवा राजद के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर