सरकार को गरीबों के दुखों से बिल्कुल भी सहानुभूति नहीं : रोमा भारती
बिहार विधान परिषद की पूर्व सदस्य सह राजद बिहार प्रदेश महासचिव श्रीमती रोमा भारती ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का पहला आर्थिक पैकेज ही अभी तक लागू नहीं हुआ है और प्रधानमंत्री ने दूसरा लॉक डाउन की घोषणा कर दिया।बड़े शहरों में मजदूर बिना रोजगार के 21 और 40 दिन क्या 5 दिन भी जिंदा नहीं रह सकते।
प्रधानमंत्री मोदी पर श्रीमती भारती ने तंज कसते हुए कहा कि जिनकी जिंदगी केवल प्रचार और फेंकने में निकल गई, वो जमीन की स्थिति और गरीबों के दुखों से बिल्कुल भी सहानुभूति नहीं रखते. उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ये लोग मरें या जिएं... तभी तो बिना किसी विचार-विमर्श के केवल चार घंटे के शॉर्ट नोटिस पर पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया... लोगों को थाली-ताली बजाने के टास्क दे दिए... जबकि जमीन पर दो तिहाई जनता भूखे पेट सोती रही। वह यहीं नहीं रुकी ;
केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जनता का सारा पैसा अपने पूंजीपति दोस्तों को लुटा दिया।उसके पास देने को कुछ नहीं। इसलिए अभी तक पहला आर्थिक पैकेज ही लागू नहीं हुआ है। इसलिए मजदूर तो बाहर निकलेंगे ही।
श्रीमती रोमा भारती ने पत्रकारों से अनुरोध है कि कृपया सरकार की लापरवाही और फिर उसके बाद बिना सोच-विचार के लगाए गए लॉकडाउन और फिर मजदूरों को जरूरत की चीजें ना मुहैया करा पाने की विफलता को हिंदू-मुसलमान में पेंट ना करें। मजदूरों का भी थोड़ा सोच लें।
उक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
