टॉप टेन अपराधी की जहरी ली शराब पीने से मौत पत्नी ने लगाया 2 लोगों पर हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद
नवाबगंज थाना कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के गांव नह रोसा सिकंदरपुर निवासी रामवीर उर्फ कलेक्टर खटीक उम्र 45 वर्ष ने बीती रात को 2 लोगों के साथ शराब पी जहरीली शराब पीने के कारण रामवीर उर्फ कलेक्टर खटीक की मृत्यु हो गई मृतक की पत्नी चंदन देवी ने थाना पुलिस को तहरीर में बताया कि बीती शाम उसके घर पर उसके पड़ोस के ही गांव नगला द मू निवासी इंद्रेश कुमार गंगवार पुत्र हृदय राम गंगवार तथा उसके साथी शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी अनुज कुमार गंगवार उसके घर पर आए तथा उसके पति को घर से बुला ले गए बुला ले जाकर गांव से लगभग 500 मीटर दूर पर खेतों में बैठकर पति को शराब पिला दी एक बार उसके पति ने उठ कर भागने का प्रयास किया

तभी नवाबगंज फर्रुखाबाद रोड पर चौराहे से आगे मंडी समिति के पास रामवीर उर्फ कलेक्टर खटीक ने दम तोड़ दिया एकदम परिजनों में कोहराम मच गया मृतक अवस्था में सब को ले करके अपने घर पहुंचे तभी गांव के प्रधान ने फोन द्वारा कलेक्टर की शराब पीने से मौत की सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश शर्मा और दरोगा रहमत खान मौके पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में ले लिया तथा सुबह को थाना पुलिस ने पंचनामा भरा करके सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कई ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र तथा एक पुत्री है

जिसमें पुत्री प्रीति की शादी 1 वर्ष पूर्व हो चुकी थी बड़ा पुत्र शोभित उम्र 13 वर्ष तथा छोटा पुत्र उम्र 6 वर्ष का है पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है लेकिन ग्रामीणों का कहना है एक तरफ कोरोना महामारी के चलते हुए देशभर में लॉक डाउन चल रहा है फिर भी नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुलेआम धड़ल्ले से थाना कोतवाली पुलिस शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चलवा रही है जिससे अभी तो एक ही मृत्यु हुई है लेकिन इसी प्रकार शराब का गोरखधंधा अगर चलता रहा तो ना जाने कितनी मौतें हो जाएंगी नवाबगंज थाना पुलिस शराब माफियाओं से सांठगांठ करके शराब का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चलवा रही है जब शराब बिकने की बात आती है तो थाना पुलिस एकदम चुप्पी साध लेती है ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आसपास के कई गांव में शराब की बिक्री का धंधा बहुत जोरों पर फल फूल रहा है ऐसे में शराब माफियाओं पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है वही ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक की हालात बहुत खराब है उसके घर पर खाने के लिए 1 किलो आटा तक नहीं था यह दुआ है अगर जिंदा भी रहता तो किसी प्रकार का उसका इलाज नहीं हो पाता इस बात की मृतक की पत्नी चंदन देवी ने नाम दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन थाना पुलिस ने खबर लिखे जाने तक तहरीर पर कोई भी कार्रवाई नहीं की थाना पुलिस कार्रवाई करने से मुकर रही है
अजय कुमार की रिपोर्ट
