लॉकडॉन मैं मानसिक तनाव दूर करने के लिए संगीत थेरेपी एक अच्छा
विकल्प-पं सत्य नारायण मिश्र
शहर के संगीतज्ञ पं सत्य नारायण मिश्र कहते हैं कि, इस लॉक डाउन की पीरियड में म्यूजिक थेरेपी एक अच्छा विकल्प है, जो अलग-अलग रागों के गीत सुनने से संभव है I
पं मिश्र बता रहे हैं कुछ राग , उनके फायदे और इन रागों पर बने बॉलीवुड गीतI
राग भैरवी- सुबह का राग ऑनकोजेनिक सेल रिडक्शन में मदद करता है I कीमोथेरेपी के वक्त भी इसे सुनने से लाभ मिलता है I
बॉलीवुड गीत -लागा चुनरी में दाग ,भोर भई पनघट पर ,हमें तुमसे प्यार कितना, जिया जले जा जले I
राग दरबारी - तनाव दूर करने में सहायक I
बॉलीवुड गीत- देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार आपकी नजरों ने समझा I
राग पूरिया- घर में बच्चों के साथ खेलने वक्त सुन सकते हैं Iयह पाचन तंत्र को ठीक करता है ,और एसिडिटी से बचाता है I
बॉलीवुड गीत - रुत आ गई रे रुत छा गई रे , रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं , हाय रामा यह क्या हुआ
राग खमाज: रात को सुना जाता है। इससे मन शांत होता है।
बॉलीवुड गीत- प्यार हुआ चुपके से, बड़ा नटखट है ये कृष्ण कन्हैया, कुछ तो लोग कहेंगे।
राग कल्याण :शाम का राग है, जो सुंदरता का बखान करता है। इसका सब राग - राग भूपाली। यह ब्लड प्रेशर कन्ट्रोल करता है।
बॉलीवुड गीत- ज्योति कलश छलके
सब राग - राग हिंडोल। यहखून साफ करता है
बॉलीवुड गीत- जिया ले गयो रे मेरा सांवरिया, मौसम है आशिकाना, वो शाम कुछ अजीब थी।
यह तो राग पर आधारित फिल्मी है लेकिन शुद्ध राग गाने और सुनने से दीर्घायु की प्राप्ति कर सकते हैं तथा आरोग्य लाभ भी पा सकते हैं
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
