सांसद राजवीर सिंह ने डीएम एसएसपी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी
सांसद राजवीर सिंह ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक रसोई जिला पंचायत पहुंचकर गरीबों को वितरित किया कच्चा राशन
सांसद राजवीर सिंह ने कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत जनपद हेतु किए गए इंतज़ामों के बारे डीएम, एसएसपी से ली जानकारी
डीएम, एसएसपी के कुशल नेतृत्व की सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
एटा।
सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने सोमवार को जनपद एटा की सामुदायिक रसोई जिला पंचायत पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में गरीबों,
निराश्रित को कच्चा राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अथक प्रयास निरंतर जारी है। जनपद एटा में रहने वाले
निराश्रित, गरीबों, असहाय, दिव्यांगों हेतु डीएम, एसएसपी के कुशल नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा सहायता हेतु हर संभव कोशिश की जा रही है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र मैं रहने वाले लोगों का भी प्रमुखता से ख्याल रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने हेतु सरकार के निर्देशों का पालन करें, घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य किया जाए। लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर ना निकले विशेष परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकला जाए। डीएम, एसएसपी ने इस दौरान कोरोना वायरस को दृष्टिगत जनपद हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। डीएम, एसएसपी ने कहा कोरोना की लड़ाई में जनप्रतिनिधियों के साथ भी लगातार संवाद जारी रहेगा।
इस अवसर पर
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अमापुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, सचिन उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, प्रमोद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, एसडीएम सदर अबुल कलाम, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट- श्रीनिवास राजपूत
सांसद राजवीर सिंह ने कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत जनपद हेतु किए गए इंतज़ामों के बारे डीएम, एसएसपी से ली जानकारी
डीएम, एसएसपी के कुशल नेतृत्व की सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
एटा।
सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने सोमवार को जनपद एटा की सामुदायिक रसोई जिला पंचायत पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में गरीबों,निराश्रित को कच्चा राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अथक प्रयास निरंतर जारी है। जनपद एटा में रहने वाले