TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बाइक की टक्कर से एक की मौत


मेरापुर फर्रुखाबाद ।

 सड़क हादसे में बुलट सवार ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार सिंह राठौर उर्फ ललुआ की बाइक की टक्कर लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मनीष कुमार सिंह जनपद एटा थाना एवं ग्राम नयागांव निवासी मुन्नू सिंह राठौर का 31 वर्षीय पुत्र था।
मनीष घर से सुबह अपनी बुलट बाइक पर सवार होकर अलीगंज से दवा लेने हेतु जा रहा था। जब वह अलीगंज


मोहम्मदाबाद  मार्ग से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला झोंत के सामने से गुजर रहा था। कि तभी अलीगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव विछौली निवासी भोला पुत्र रमेश चंद्र ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
 जिससे मनीष बुलट सहित अलीगंज संकिसा मार्ग पर दूर जा गिरा। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक भोला मौके से भाग गया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दहाड़े मार मार कर रोने लगे।
इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत, दरोगा सुहेल खान ,हमरहा सिपाही अखिलेश कुमार जादौन, एवं संजीव कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।



दरोगा सुहेल खान ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमित विक्रम महेंद्र प्रताप सिंह राठौर पुत्र सुखेंद्र सिंह राठौर ने  थाना अध्यक्ष आरके रावत को तहरीर दी।
दी गई तहरीर में कहा गया है कि
मेरा चचेरा भाई मनीष बुलट बाइक पर सवार होकर अलीगंज से दवा लेने जा रहा था। कि तभी मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला झोंत के सामने अलीगंज मोहम्दाबाद मार्ग पर अलीगंज की ओर से आ रहे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव विछौली निवासी भोला पुत्र रमेश चंद्र ने यूपी 76 एक्स 0 613 स्प्लेंडर बाइक लापरवाही से चलाते हुए सामने से लहराते हुए टक्कर मार दी। जिससे मेरा चचेरा भाई बुलट बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और भोला मौके से भाग गया।


थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी चालक की बाइक को बरामद कर लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद पत्नी सोनी, 10 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह राठौर, 12 वर्षीय पुत्री नंदिनी  मां रामवती के अलावा अन्य परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। मनीष दो भाई था।

ब्यूरो रिपोर्ट- सोनू राजपूत की रिपोर्ट