TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भोजपुर में दलित छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार व बेगूसराय में ठाकुर संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार की हत्या का न्यायिक जांच कराओ - इनौस



*बलात्कारी व हत्यारा काे संरक्षण दे रहा है नीतीश की सरकार - कमालुद्दीन*


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट



उजियारपुर /समस्तीपुर , 29अप्रैल 2020 | इनौस के राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस  पर लॉकडाउन का पालन करते हुए इनौस के उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मो० कमालुद्दीन ने कहा कि लॉकडाउन के दरम्यान भोजपुर जिला के अंतर्गत चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव में विगत 25 अप्रैल को चार के संख्या में सामंती -साम्प्रदायिक ताकतों के द्वारा गांव के ही  दलित छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार की घटना को सामंती ताकतों ने अंजाम दिया है |

उन्होंने कहा है कि इन सामंती ताकतों का मनोबल नीतीश की सरकार में बढ़ा है और सर चढ़कर बोल रहा है तथा नीतीश कुमार हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दरम्यान दलित गरीब भूखे मरने के कगार पर हैं और ऊपर से इस तरह के बर्बर घटनायें दिल दहलाने वाली है। दरअसल , इन अपराधियों को भाजपा-जदयू का संरक्षण प्राप्त है, इसके पहले भी बेगूसराय में पुलिस के द्वारा ठाकुर संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार की पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया | जिसके खिलाफ पूरे देश में आवाज उठा है और न्याय की मांग की किया जा रहा है जिस पर भी नीतीश कुमार के द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है । इनौस इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच और हत्यारे की गिरफ्तारी की माँग करता है।
एक दिवसीय धरना व उपवास कार्यक्रम में आशिफ रहमान, फैयाज अहमद, मो० शमीम, राम बहादुर सहनी, फूलबाबू महतो, मो० शाहिद, मो० नसीम, मो० इमाम, फिरोजा बेगम, तविजन खातुन ,जोहरा खातुन आदि ने भाग लिया |