TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पूर्व में दिए गए कम्प्लेन को निरस्त करने की मांग



समस्तीपुर /ताजपुर  30 अप्रैल,

          ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के आइसोलेंशन सेंटर यू.म.वि.चकहैदर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों द्वरा बुधवार को सामूहिक रूप से ताजपुर थाना को आवेदन देकर 30 मार्च को दिए गए आवेदन को निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के आइसोलेंशन सेंटर यू.म.वि.चकहैदर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी कंचन कुमारी,अमित रंजन एवं डा.रानी तथा स्थानीय मुखिया विनोद राय के बीच 30 मार्च को अनजाने में , पहचान के अभाव में कुछ कहा-सुनी हो गयी थी। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ताजपुर थाना को लिखित आवेदन दिया था। आपसी समझौता के बाद अब इन लोगों के बीच की गलत फहमी दूर होने के फलस्वरूप थाने को आवेदन देकर पूर्व में दिए गए कम्प्लेन को बिना कार्यवाई किये निरस्त करने की मांग की है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर