प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को समय से बेतन भुगतान करवाने की मांग की
समस्तीपुर/मोरवा
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हैं।वहीं, प्रायवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोग अपनी सैलरी और नौकरी को लेकर चिंतित हैं। जो लोग अपनी सैलरी और नौकरी को लेकर चिंतित हैं उनके लिये समस्तीपुर छात्र राजद नेता रौशन कुमार यादव उर्फ माही यादव ने राज्य
सरकार एवं केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि प्राइवेट सेक्टर में नियमित रूप से कार्य करने वाले कर्मचारियों को वह नियमित वेतन भुगतान करवाने में मदद करें।छात्र नेता ने कहा कि यदि सरकार इस ओर ध्यान नही देती है, तो प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार भूख से पीड़ित होकर मरने के कगार पर पहुंच जाएंगे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन की रिपोर्ट
