TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मोरवा में पीपल के पेड़ से गिरी बारह मरी हुई गिलहरियां


पहले बर्ड फ्लू की आशंका अब गिलहरियों के मरने से विभिन्न प्रकार की आशंका

समस्तीपुर/मोरवा

प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत स्थित भाग्य रानी स्थान परिसर में एक पीपल पेड़ से रविवार को बारह मरी हुई गिलहरियां गिरी हैं। बारह गिलहरियों के मरने से संपूर्ण क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।बारह मरी हुई गिलहरियों की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो की भीड़ जमा


हो गयी।जिसकी सूचना पंचायत की मुखिया मधु देवी एवं प्रखंड प्रशासन को सूचना दी।मौके पर  मेडिकल टीम पहुँचकर एक मरे हुए गिलहरी को जांच के लिए ले गया।शेष


गिलहरी को गढ्ढे खोदकर चुना मिलाकर ढक दिया।एक साथ मरी हुई बारह गिलहरियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पहले मरे हुए कौवे को देखने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका उत्पन्न हो गई थी।अब 12 गिलहरियों के मरने से तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन की रिपोर्ट