TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में दहशत दंपति को इलाज एवं जांच के लिए भेजा गया


समस्तीपुर/मोरवा

बेगूसराय से आने वाले दंपति में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण को देखकर बीडीओ द्वारा सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज एवं जांच के लिए भेजे जाने से सारंग पुर पश्चिमी पंचायत के लोगों में दहशत व्याप्त है। बेगूसराय में कोरोना मरीज के मिलने एवं वहीं से इस पंचायत में एक दंपति के आने से लोगों में भय एवं दहशत व्याप्त हो गया है। विदित हो कि उपरोक्त लक्षण मिलने के बाद हलई ओपी पुलिस की सहायता से बीडीओ शिवशंकर राय,सीओ भोगेंद्र प्रसाद यादव एवं हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने उक्त दंपति को जांच एवं इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।


जबकि ओपी अध्यक्ष द्वारा मरीज के घर के आसपास के लोगों को भी सतर्कता से रहने की चेतावनी दी गई। बीडीओ शिवशंकर राय के अनुसार सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट आने में कम से कम तीन दिन का समय लग जाता है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों को लॉक दाम का पालन करते हुए अपने घरों में सुरक्षित रहने का निर्देश दिया है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन की रिपोर्ट