मानपुरा पंचायत में दुबारा विलिचिग पाउडर एवं सेनेटाईजर का छिड़काव किया गया
,ताजपुर /समस्तीपुर
19 अप्रैल,प्रखण्ड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत में कोविद-19 से बचाव हेतु विलिचिग पाउडर एवं सेनेटाईजर का छिड़काव शनिवार को पुनः दुबारा करवाया गया। मौके पर मुखिया पति रत्नेश पासवान, वार्ड सदस्य मनटु पासवान, अरुण शर्मा, उदय कुमार ठाकुर इत्यादि वार्ड सदस्य शामिल होकर छिड़काव करवाया।
जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया रश्मि देवी ने बताई कि हमारे पंचायत में अधिकतर जनप्रतिनिधि महिलाएं है, इशिलिये इस विश्वस्तरीय कोरोना महामारी के रोक थाम के सामाजिक कार्यों में वे लोग अपने पति का सहारा लेते हैं और उनके पति बढ़-चढ़ कर समाजिक कार्यो में हाथ बटाते हैं,मगर कुछ जरूरी समानों को बाजार से मंगवाने में कठिनाइयां होती है। महिला जन प्रतिनिधि के पति अगर बाजार से कुछ जरूरी सामान लाने जाते हैं, तो उनको स्थानीय पुलिस पकड़कर फाइन कटते हैं।अब इस प्रस्तिथि मे महिला जनप्रतिनिधि क्या करे? स्वम् सब काम को तो नही कर सकते? सरकार इसपर विचार करें।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
