मासूम सी छोटी बच्ची "अमल हयात" ने कोरोना से प्रभावित होकर अल्लाह के सामने नेमाज़ पढ़कर कोरोना वायरस से छुटकारा के लिए दुआ की
समस्तीपूर । 19अप्रैल 2020
सैयद मनज़रूल जमील
सोशल मिडिया पर एक मासूम सी छोटी बच्ची का विडियो वायरल हो रहा है जाँच करने पर पता चला की
समस्तीपूर बाज़ार समिति के पूर्व इंसपेक्टर व मधूबनी ज़िला के बेनी पट्टी अनुमण्डल के सहरोल गाँव निवासी मो0 साजिद हूसैन(हीरा बाबू) के लड़के डॉ0 नजमूस शहर साक़िब कि साढ़े तीन साल कि बच्ची अमल हयात ने
करोना वायरस से प्रभावित होकर अल्लाह त़ाला से इस वारस को खत्म करने के लिए नेमाज़ पढ़कर रोते व गिर गिराते हूए अपने तूतलाती हुई ज़बान में दुआ करती है के ऐ अल्लाह कोरोना से तमाम इनसानों को महफूज़(सूरक्षित) रख| मालूम हो के डॉ• नजमूस शहर साक़िब अपनी फैमली के साथ दुबई में रह रहें हैं और हर साल स्कूल बन्द होने पर बच्चों के साथ घर आया करते थे लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण तमाम जगह लॉकडाउन लग जाने कि वजह से वो अपने देश नहीं आ सके जिसके कारण बच्चें प्रभावित हो गये और घरों के अन्दर लगातार रहने से घबरा व परेशान होकर अल्लाह से कोरोना वायरस से छुटकारा के लिए दुआ कि|
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
