राजद कार्यकर्ता चमन यादव ने सरकार को लिखा खुला खत
समस्तीपुर
वैश्विक महामारी से निपटने एवं स्वास्थ्य के प्रति पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर चमन यादव ने सरकार के नाम खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि भीषण संक्रामक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में बहुत से राज्य आ चुके हैं हमारा प्रदेश बिहार भी इससे अछूता नहीं है एक तरफ संक्रमित मरीजों के संख्या में वृद्धि हो रही है
तो ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें यह है कि हमारी स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी लचर स्थिति में है कहीं भी दिल्ली या उत्तर प्रदेश के सरकार के तर्ज पर कोरोना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं किया गया है वही आम लोगों की हालत की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है जिसमें एबीपी न्यूज के मुताबिक दिनांक 11-0 4 -2020 को एंबुलेंस सेवा के नहीं मिलने पर कुर्था जहानाबाद में एक बच्चे की मौत हो गई लेकिन शव ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाएं यह हमारे व्यवस्था की कलई खोलती है इसके निवारण के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा कर उचित प्रबंध में इलाज शुरू किया जाना चाहिए साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सहित सभी सामग्री उपलब्ध करवाया जाना चाहिए तभी जाकर हम लोग इस कोरोना वायरस महामारी को उखाड़ फेंकने में सक्षम हो सकेंगे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
