TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राहत पहुंचाने समेत अन्य मांगों को लेकर माले ने अधिकारियों को भेजा स्मार



ताजपुर /समस्तीपुर  । 19 अप्रैल 2020 ।


भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह की तीन सदस्यीय सयुंक्त प्रतिनिधिमण्डल ने रविवार को बीडीओ विनोद आनंद के साथ ही जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, अनुमंडलाधिकारी ए के मंडल को स्मार- पत्र भेजकर कहा है कि बिना किसी योजना का किया गया "लॉक डाउन" गरीबों व सामाजिक रूप से उत्पीड़ित जनता पर क्रूरतम हमला है. यह लाकडाउन उनके लिए अभिशाप बन कर आया है. सरकार और उनकी एजेंसियां अपने ढर्रे पर अपना काम कर रही है जबकि जनता भूख , इलाज के बगैर भारी परेशानी में हैं। ऐसे में हम मांग करते हैं कि जनता में कोरोना से सुरक्षा को लेकर जागरूकता का प्रसार करने,  गाँव / पंचायत/इलाके में किसी भी व्यक्ति को जरूरत पर बिना किसी विलंब के उचित और मुफ्त चिकित्सा-सहायता उपलब्ध करने, मनरेगा श्रमिकों,दैनिक मजदूरों , बटाईदारों, किसानों,छोटे दुकानदारों, शिल्पकारों, वरीय नागरिकों,विकलांगो, महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर सहित सभी छोटे-मोटे काम करने वालों को वित्तीय मदद करने, अप्रैल 2020 से राशन कार्डधारियों की मिलने वाला प्रति व्यक्ति 10 किलो ग्राम राशन में हो रही धांधली पर रोक लगाने और उचित दर पर निर्धारित राशन का वितरण करने, सघन

आबादी वाले इलाके/ टोला / झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों और वरीय लोगों के लिये अस्थायी आश्रय- स्थली को स्कूल / कॉलेज / सामुदायिक हॉल / गेस्ट हाउस, आदि में अविलंब शारिरिक दूरी मेंटेन कर बनाने, अचानक लॉक-डाउन के कारण बाहर (अन्य जिले / राज्य) में फंसे लोगों के लिए समुचित देखभाल की व्यवस्था करने,  जो लोग बाहर से घर आये हैं, उनका गर्मजोशी से स्वागत कर अलग कवारंटाइन सेंटर पर रखने और उन्हें समुचित मेडिकलचेकअप, देखभाल ,भोजन व जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने, जनता की जरूरत के लिए  आवश्कतानुसार खड़े माले समेत तमाम दलिए, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा सभी वालंटियर्स को 'परमिट '  , सुरक्षा मास्क ,हैंड ग्लव्स मुहैया कराने, गांव-गांव टोले की साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की व्यवस्था करने,  तमाम जरूरतमंदों को लाकडाउन अवधी का राशन, राशि, राशनकार्ड आदि उपलब्ध कराने, सरकारी राशन, राशि, राशनकार्ड, मास्क सैनिटाईजर कार्य की निगरानी हेतु सर्वदलीय निगरानी समिति बनाने, बिहार के बाहर फंसे बिहारी मजदूरों को सकुशल वापस लाने की मांग की है.
  माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इन मांगों को प्रशासन यदि गंभीरता से पूरा करती है तो नि: संदेह जिले में लाकडाउन पूरी तरह सफल होगा. माले नेता ने घर में रहकर लाकडाउन को पूर्णतः सफल बनाने की अपील आमजनों से की है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट