TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बैट्री लापता होने एवं रंगदारी मांगने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज



समस्तीपुर/मोरवा

हलई ओपी क्षेत्र के अन्तर्गत केशो नारायणपुर पंचायत में आइडिया का टावर बंद कर दिए जाने से लाखों का नुकसान हो रहा है।कतिपय लोगों द्वारा टावर को बंद कर दिए जाने,  बैट्री लापता होने एवं रंगदारी मांगने के विरोध में हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना के विरोध में कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी सुपरवाइजर अशोक कुमार याजी ने, एक


स्थानीय व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई, एवं फिर से टावर चालू करवाने की मांग की है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन की रिपोर्ट