TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सिलाई मशीन की आमदनी से मास्क बनाकर,करती है निःशुल्क बितरण



समस्तीपुर/मोरवा

प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत की एक महिला सिलाई मशीन चलाकर इस कोरोना महामारी में दिन रात मेहनती करती सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी संजीव कुमार की पत्नी मीरा कुमारी जहां अपनी सिलाई मशीन चला कर परिवार का भरण पोषण करती है, वहीं कोरोना महामारी से बचाव के लिए सिलाई मशीन की आमदनी से कपड़े खरीद कर रोज मास्क बनाकर निशुल्क वितरण कर रही है। मीना कुमारी का कहना हैं कि चार मीटर कपड़े में चार सौ मास्क एक समाप्त में तैयार हो जाती हैं। सिलाई मशीन से परिवार चलाने के साथ ही प्रतिदिन पचास से साठ मास्क बनाकर, वह सुबह शाम निःशुल्क वितरण कर रही है।मीरा कुमारी अब तक अपने हाथों से लगभग एक हजार

मास्क बनाकर करोना महामारी से बचाव के लिए गरीब लोगों में निःशुल्क वितरण कर चुकी है। अपनी मेहनत की कमाई से मास्क बनाकर निःशुल्क वितरण किए जाने के कारण सारंगपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायतों में, मीरा कुमारी को, लोग करोना सेनानी के नाम से जानने लगी हैं। अपनी मेहनत की कमाई करने एवं सिलाई मशीन चला कर परिवार का भरण पोषण करने के बाद , गरीबों में निशुल्क मास्क के वितरण करने को लेकर स्थानीय लोगों में खुसी है। स्थानीय लोगों ने जिला एवं प्रखंड प्रशासन से कोरोना सेनानी, मीरा कुमारी को सम्मानित करने की मांग की है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन की रिपोर्ट