तालाब के पानी में उतरा करंट एक भैंस मरी* मेरापुर फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी संजीव कुमार पुत्र रामरूप की भैंस की विद्युत करंट मौत हो गई
तालाब की खाई पर सरकारी नल कूप के लिए जाने वाली विद्युत लाइन पोल खड़ा है। पोल की रुकावट के लिए विद्युत विभाग ने उसमें एक लोहे के तार की स्टेट लगा रखी है। अधिक पानी होने के कारण स्टे तक पानी पंहुच गया।
इसी स्टे वाले तार से तालाब के पानी में करंट आ रहा था। संजीव की पत्नी संजो देवी दोपहर को अपनी भैंस को तालाब से पानी पिलाने गई थी।
इसी दौरान तालाब के पानी में उतरे विद्युत करंट से भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी पाकर थानाध्यक्ष आरके रावत ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
वहीं संकिसा उप पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ सर्वेश ने मौके पहुंचकर भैंस का पोस्टमार्टम किया।
आरके रावत ने बताया भैंस मर जाने के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्व टीम के अलावा विद्युत विभाग को भी घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र वर्मा सोनू राजपूत


