डॉक्टर की टीम ने किया आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण
समस्तीपुर
मोरवा:- प्रखंड के सभी पंचायतों में बने आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों का डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं डॉक्टर शरीके हुसैन मैंने जांच की सारंगपुर पूर्वी, सारंगपुर पश्चिमी, मरीचा ररियाही सहित सभी 18 पंचायतों के आइसोलेशन सेंटर में रह रहे मरीजों में अभी तक कहीं से कोई संदेहास्पद सूचना नहीं है।
वही जहां-जहां रह रहे लोगों को 14 दिन हो गए हैं उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई है। सारंगपुर पश्चिमी में जगदीश राम पिता रघुनी राम उम्र 36 वर्ष को 14 दिन पुरा जाने के पश्चात स्वास्थ्य परीक्षण कर घर जाने की अनुमति दे दी ,वही मनीष कुमार राय एवं बालमुकुंद ठाकुर को अभी सेंटर में रखा गया है ।मौके पर मुखिया बड़े लाल साहनी, मनोज पटेल, फुलन कुमार सिंह सहित सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
