TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सपा नेता कोरोना योद्धा बनकर कर रहा लोगो की मदद, हर पल आमलोगो के साथ कुछ न कुछ सहायता करते नजर आये


          छोटी काशी कही जाने वाला शहर गोला गोकरननाथ मे रहने वाले  आकाश लाला जो की इस समय समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष है सपा नेता  के रूप मे समाजवादी  पार्टी  मे काम कर रहे है ।  वह इस समय वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश मे चल रहे लॉक डाउन मे जनता के बीच गरीब जरूरतमंदों की  हर पल मदद कर रहे है ।

 आकाश लाला ने छात्र जीवन में ही वह करके दिखाया  जो बडे बडे नेता करने के लिये सोचते रहते हैं  आकाश लाला ने सीमित कमाई और संसाधनों के वावजूद ग्यारह हजार रूपये उप जिलाधिकारी  गोला के माध्यम  से   कोविड-19के राहत फण्ड  जिलाप्रशासन को दिया और समाजवादी पार्टी द्वारा इस महामारी जे लिए जारी आपदा राहत कोष में भी 11हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया संकट के इस दौर में राजनैतिक मतभेदों को दूर रखकर जिलाप्रशासन के साथ अपने संसाधनों से अपने साथियों के साथ मिलकर सामुदायिक किचेन को संचालित किया जिसमें जरूरतमंदों और भूखो को 300 से लेकर 400 लंच पैकट का प्रतिदिन वितरण किया। आकाश लाला ने गोला गोकर्णनाथ के साथ आस पड़ोस के गांवों में राहत सामग्री के रूप में गरीबो जरूरतमंदों तक राशन की किट पहुचाने का कार्य किया।


  इस दौर युवा छात्र नेता द्वारा किये जा रहे कार्य ने मानवता इंसानियत की मिसाल देने का काम किया है जिसकी चारो तरफ चर्चा की जा रही है सपा से लेकर विरोधी दलों तक के लोगो के बीच आकाश लाला के काम की तारीफ की जा रही है।इस कार्य मे उनके प्रमुख सहयोगी रात दिन उनके साथ साये की तरह रहकर मदद किये उनमे विशेष रूप से श्री हरद्वारी लाल वर्मा अक्षत दीक्षित  ,कुलवंत सिंह , गुरलाल , ख़ुशदीप सिंह सोनू आदि साथियो का सहयोग रहा



व्यूरो रिपोर्ट -अनीता वर्मा
आजतक24न्यूज