TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मजदूरों की व्यथा सड़कों पर बिखरी पड़ी हैं सतविंद पासवान


समस्तीपुर  ।

 राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतविंद पासवान ने वंचित शोषित मजदूरों की हालत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा कोरोना महामारी से मौत कम जबकि गरीब वंचित शोषित मजदूरों की भूख से मौत ज्यादा होने की आशंका है। सुदूर इलाकों से मजदूरों का पलायन दूसरे लॉक डाउन में भी जारी है। सड़कों के किनारे भूख प्यास बिना दवा दारू के प्रशासन के डंडे इन तमाम मजदूरों के व्यथाओं को देखते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कहा अगर  आप धनाढ़्य हो या आपका तालुल्क विशेष विचारधारा से हो ... तब तो ठीक है



नहीं तो भूखे मरो...सड़ो...खाने को सिर्फ डंडे मिलेंगे...। उन्होंने यह भी कहा कि  शहरों की इतनी सहनशीलता ही नहीं कि वह आपको 3-4 दिन से ज्यादा झेल पाए। और ना ही सामूहिकता की संस्कृति है।लेकिन अब यह समय इस विमर्श से आगे बढ़ चुका है।देश के श्रम मंत्री संतोष गंगवार पर तीखा हमला करते हुए सतविंद पासवान ने कहा एक श्रमिक का दर्द, उसकी भावना के साथ पूंजीपति सरकार यूं ही खेलती रही है।अगर ऐसे समय भी वह इनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं तो अपने पद से त्यागपत्र दे दीजिए।
 गुजरात मुंबई और देश के कई तमाम हिस्सों में यूपी,बिहार के मजदूरो के पास ना तो खाने के लिए राशन है ना ही राशन खरीदने के लिए पैसे है ना ही रहने के लिए रूम है।यह लोग जाये तो जाये कहाँ ? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार समय पर निर्णय लेने में विफल रही , वह कहीं और उलझी रही देश को यह आश्वासन देते हुए की हम खतरे से दूर है ।
उपरोक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर