TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विद्युत उप केंद्र का महिलाओं ने किया घेराव और गांव के दबंग युवक के खिलाफ जेई को सौंपा ज्ञापन


नवाबगंज फर्रुखाबाद

              विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज पर थाना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव हीरा सिंह निवासी ग्रामीण महिलाएं एकत्रित हो करके नवाबगंज उप केंद्र पर पहुंची और उन्होंने गांव के दबंग युवक दीपचंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला हीरा सिंह पर आरोप लगाया है कि दीपचंद अपनी दबंगई के बल पर गांव में बिजली चलने नहीं देता है


 और लाइनमैन से सांठगांठ करके लाइट कटवा देता है और अपने कुछ घरों में लाइट चलने देता है सुशीला देवी का कहना है कि हमारे गांव में 4 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं गांव के पूर्व दिशा में एक ट्रांसफार्मर पर बिल्कुल कोई लोड नहीं है और एक ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है अगर हम लोग लाइनमैन से लाइन सही करने को कहते हैं तो लाइनमैन रुपए मांगने लगता है कि रुपए दो तब लाइन सही होगी प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत गांव में 4 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं कुछ ट्रांसफार्मरों पर लोड है कुछ पर बिल्कुल नहीं इसलिए गांव में दबंग लोग हम लोगों के यहां बिजली नहीं चलने दे रहे हैं हम लोगों के घरों में रोशनी की बहुत समस्या है अर्चना देवी का कहना है कि हम लोगों के कनेक्शन है और कुछ लोगों के कनेक्शन ना होने के बावजूद भी लाइट उपयोग कर रहे हैं हम लोग अंधेरे में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं इसी की समस्या को देखते हुए आज हम लोग विद्युत उप केंद्र में दूसरी बार आकर के हम लोगों ने घेराव किया है अगर हम लोगों की यहां पर कोई सुनवाई नहीं होगी तो हम लोग मिलकर के आगे पहुंच कर कार्रवाई करेंगे जेई सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंप दिया है सुधीर कुमार का कहना है कि आज मुझे ज्ञापन मिला है इसके आधार पर हम समस्या का निराकरण करवाएंगे विद्युत उप केंद्र पर कनेक्शन धारी ग्रामीण महिलाएं सुशीला देवी अर्चना देवी शीतला देवी फूलन देवी सावित्री अनीता सुदामा लड़ैती देवी सुनीता देवी संतोषी सुनीता आदि मौजूद रहीं



ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह