TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लॉकडाउन 36वां दिन: लेबर सेल कमेटी रोजाना 700 जरूरतमंदों को बांट रही भोजन: अब तक 35000 फ़ूड पैकेट का कर चुकी है वितरण




चंडीगढ़

               लेबर सेल कमेटी चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला के मार्गदर्शन में पिछले लगभग 36 दिन से शहर की विभिन्न कॉलोनियों और पिछड़े क्षेत्र में जरूरतमंद में भोजन बांट रही है।कमेटी की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अधिकृत मौली जागरा फारेस्ट एरिया, ट्रांसपोर्ट एरिया के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 01 में स्थित शमशान घाट के स्टाफ में फ़ूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। कमेटी की तरफ से महीने से अधिक समय मे आज तक लगभग 35000 फ़ूड पैकेट का वितरण किया जा चुका है।


लेबर सेल कमेटी के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने बताया कि प्रभु की असीम कृपा से उनकी संस्था की तरफ से 22 मार्च से शहर में जरूरतमन्दों की मदद हेतु लंगर फ़ूड पैकेट वितरण शुरू किया गया था। 20 अप्रैल तक उनकी संस्था की तरफ से रोजाना 1000 फ़ूड पैकेट बाँटे गए। उसके बाद 21 अप्रैल से अब ये लगभग 700 फ़ूड पैकेट रोजाना वितरित किये जा रहे है।उनकी संस्था की तरफ से अभी तक लगभग 35000 फ़ूड पैकेट बाँटे जा चुके है। रविंदर सिंह के अनुसार जरूरतमंद की मदद का ये सिलसिला लॉकडाउन तक जारी रहेगा।



व्यूरो रिपोर्ट
जितेंद्र कुमार