अपर पुलिस अधीक्षक ने मैनपुरी एवं एटा बॉर्डर पर बैरियर लगाने के दिए निर्देश
मेरापुर फर्रुखाबाद
गुरुवार दोपहर बाद संकिसा काली नदी पुल पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह अचानक पहुंच गए। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संकिसा पहुंचकर जनपद मैनपुरी एवं हथौड़ा पहुंचकर जनपद एटा के बार्डर को चेक किया।
वहीं थानाध्यक्ष को उन्होंने निर्देश दिए कि मैनपुरी की सीमा संकिसा काली नदी पुल पर एवं जनपद एटा की सीमा हथौड़ा में बेरियल लगाए जाएं।
और उन्होंने कहा कि अंतर जनपद के लोगों को अपने जिले में किसी भी कीमत पर प्रवेश न होने दिया जाए। अंतर जनपद के लोगों को विशेष परिस्थितियों में ही अपने जिले में प्रवेश होने दिया जाए। आने जाने वाले वाहनों को वेरियल पर चेक किया जाये। सवारियां ढोने वाले वाहनों को तत्काल सीज कर दिया जाए।
पुलिसकर्मियों को उन्होंने उचित दूरी बनाकर ड्यूटी करने
और समय-समय पर हाथों को सेनीटाइज करने के लिए कहा ।
निर्देश मिलते ही थानाध्यक्ष आरके रावत ने वेरियल लगाए जाने का इंतजाम कर लिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष आरके रावत उनके हमराह सिपाही अखिलेश कुमार जादौन, संजीव कुमार ,अचरा चौकी इंचार्ज अच्छे लाल पाल एवं महिला दरोगा नीतू यादव के अलावा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
