सोरों में एक दिव्यांग ने महिला को गोली से उड़ाया
कासगंज
सोरों कोतवाली क्षेत्र में दिव्यांग युवक ने वृद्धि महिला को दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
दिव्यांग महिला के ऊपर तीन बार हमला फाइरिंग करता रहा ।महिला जमीन पर गिर गई ।चीखती चिल्लाती रही लेकिन युवक फाइरिंग करता रहा। घटना क्रम के अनुसार सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होड़लपुर निवासी 65 वर्षीय महिला रामवती पत्नी स्वर्गीय शिवशंकर अकेली रहती थी।पति का
स्वर्गवास कुछ दिन पहले ही हुआ था।दिव्यांग देव उर्फ मोनू पुत्र रंजनलाल निवासी होड़लपुर महिला के मकान को जबरन हथियाना चाहता था । इसी को लेकर कई बार महिला पर पहले भी हमला किया था।पहले भी महिला किसी भी तरह बचती रही।लेकिन गुरुवार को महिला सुबह अपने घर पर अकेली ही थी । तभी मोनू 315 बोर का तमंचा लेकर पहुँच गया और उसके ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दी । महिला
अपनी जान बचाती हुई चीखती चिल्लाती अपने घर में घुस रही थी। तभी उसने फायर कर दिया और महिला जमीन पर गिर गई। महिला चीखती रही और वह दिव्यांग मोनू उसके ऊपर लगातार फ़ायर करता रहा। मोनू ने तीन फायर किए और महिला को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
व्यूरो रिपोर्ट
आजतक24न्यूज
कासगंज

