TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज के सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर) ने अपनी टीम के साथ गरीबों को वितरण करवायी खाद्द सामग्री


कासगंज
  

        कोरोना संक्रमण से जंग लड़ने के लिए देशवासी हर सम्भव प्रयास में जुटे हुए हुए हैं वहीं कासगंज के सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर) के हाथ गरीबों की मदद करने के लिए आगे बढ़े। जहां सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर) ने  राशन  के पैकेटों का कासगंज के गरीबों के घर घर जाकर वितरण करवाया और कल 06/04/2020 को  सरस्वती शिशु मंदिर विलराम गेट कासगंज में इन्होंने खाध सामग्री के  पैकेट गरीबों में वितरण करवाये।
इस दौरान गरीबों ने  कहा कि इन्होंने इस कठिन समय पर हम गरीबों को चवाने के लिए निवाला दिया। 


कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी लाकडाउन से काम नहीं मिलने से हजारों परिवार भूखे मरने की स्थिति में हैं. दो वक्त की रोटी के लिए वे दरबदर की ठोकरें खा रहें हैं. उनमें से कोई आधे पेट तो कई भूखे पेट सोने को मजबूर है. सरकारी घोषणा अमल में आते- आते महीनों लग जाए तो कोई अचरज नहीं. ऐसी स्थिति में जनता ने अपने वोट देकर बतौर सुखदुख के साथी जनप्रतिनिधियों मसलन एमपी, एमएलए आदि को चुना लेकिन दुख की इस घड़ी में पीड़ित जनता के बीच आने वाले सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर) के साथ तमाम उनके साथी गरीबों की मदद करने को हर वक्त खड़े हैं/ ऐसी स्थिति में आज सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर)  सामाजिक कार्यकर्ता भूखों के मसीहा के रूप में उनके बीच टिके हैं. और  हजारों लोगों को भोजन सामग्री वितरण करा रहे हैं.


कासगंज के कई जगहों के परिवारों के बीच ये  भोजन वितरित रहे है।
कोरोना  वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के मद्देनजर गरीबों के समक्ष आर्थिक संकट को देखते हुए उनकी मदद के लिए दिन प्रतिदिन कारवां बढ़ता जा रहा है। खाने की सामग्री से लेकर भोजन का पैकेट तक उन तक पहुंचाया जा रहा है। नौजवानों एवं समाजसेवी संगठन से जुड़े लोग टीम बनाकर इस अभियान में प्रतिदिन लगे हुए हैं।


 इस कोरोना वायरस महामारी से सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर)  ने मजदूरों, विकलांगो, गरीब वृद्धों व अन्य जरूरतमंदो  को जागरूक भी किया इसके साथ ही घर पर रहने की सलाह दी ।
उन्होंने लोगों से कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी से  बचने के लिए हाथ सही से धोए, सेनिटाइजर तथा मास्क का प्रयोग करे, घरों में रहे व स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का पालन करें।

राशन वितरण कराने में  सुरेश महेश्वरी (कल्लू मैम्बर) के साथ
सर्वेश दुवे, सरद महेश्वरी,गौरी शंकर शर्मा,नीरज शर्मा, के0पी0 सिंह, दीपराज महेश्वरी, श्यामूयादव, हरीसिंह, रनवीर सिंह,मुकेश ठेकेदार, संजय,पन्नू,राहुल वार्ष्णेय, घनश्याम महेश्वरी, अजय यादव (पूर्व सभासद) भी  मौजूद रहे /


व्यूरो रिपोर्ट -आजतक24न्यूज 
कासगंज